फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विकास कार्यों की अनियमितता, 10 प्रधानों को नोटिस

विकास कार्यों की अनियमितता, 10 प्रधानों को नोटिस

Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की अनियमितता, 10 प्रधानों को नोटिस
विकास कार्यों की अनियमितता, 10 प्रधानों को नोटिस
विज्ञापन


बुलंदशहर। गांव के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप पर 10 प्रधानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यह निर्णय डीएम और डीपीआरओ को मिली शिकायत के बाद लिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार समय पर नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 951 ग्राम पंचायत और इतने ही ग्राम प्रधान हैं। गांवों में विकास कार्य जारी हैं, लेकिन हर दिन किसी न किसी प्रधान की शिकायत डीएम और डीपीआरओ सहित अन्य अफसरों को मिलती रहती हैं। प्रधानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के साथ कई और प्रधान भी प्रशासन की रडार पर बताए जा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि गांव के विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और अन्य आरोपों से संबंधित शिकायत मिलने पर ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed