फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रेडिंग कंपनी में चोरी, 40 पंखे समेत डेढ़ लाख का माल चोरी

ट्रेडिंग कंपनी में चोरी, 40 पंखे समेत डेढ़ लाख का माल चोरी

Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रेडिंग कंपनी में चोरी, 40 पंखे समेत डेढ़ लाख का माल चोरी
ट्रेडिंग कंपनी में चोरी, 40 पंखे समेत डेढ़ लाख का माल चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र स्थित रिछपालपुरी में चोरों ने एक ट्रेडिंग कंपनी का ताला तोड़कर लैपटॉप, पंखे और नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान चुरा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मोहल्ला सोहनलाल निवासी मनोज शर्मा की 141 रिछपालपुरी में दिवाकर ट्रेडिंग कंपनी है। ऑफिस और गोदाम एक ही जगह पर हैं। मनोज ने बताया कि बीती रात वह करीब 10 बजे ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान के ताले तोड़कर 40 पंखे, एक लैपटॉप, 30 हजार की नकदी, परफ्यूम व डियोड्रेंट चुराकर ले गए। वारदात का पता तब चला, जब सुबह करीब पौने आठ बजे उनका भतीजा स्कूल जाने के लिए बाइक लेने ऑफिस पहुंचा। उसने चाचा मनोज को सूचना दी। मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आकर मौका-मुआयना किया। एसएचओ कोतवाली जयकरन सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed