फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फैक्ट्री में काम कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत-Ghaziabad city

फैक्ट्री में काम कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत-Ghaziabad city

Sun, 08 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में काम कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत-Ghaziabad city
फैक्ट्री में काम कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।

घंटाघर कोतवाली एसएचओ जयकरन सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला मोहन साहनी (22) साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमृत स्टील कंपाउंड की लोहे की जाली बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर तैनात था और फिलहाल विवेकानंद नगर में रहता था। उन्होंने बताया कि मोहन का बड़ा भाई राजेश साहनी भी उसी फैक्ट्री में काम करता है और कर्मचारियों का हेड है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मोहन जाली बनाने का काम कर रहा था। तभी उसमें करंट आ गया। करंट लगने से मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही मौत के पुख्ता का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में मोहन के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed