{"_id":"5aad727c4f1c1b690e8b50ca","slug":"171521316476-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद रिलीव हुए लोनी के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद रिलीव हुए लोनी के एसडीएम
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद रिलीव हुए लोनी के एसडीएम
गाजियाबाद। लंबे जद्दोजहद के बाद इंदु प्रकाश एसडीएम लोनी के पद से शनिवार को रिलीव हो गए। उन्होंने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। अब आईएएस डॉ. अमित पाल शर्मा लोनी के नए एसडीएम होंगे। विवाद में घिरे इस ट्रांसफर को लेकर शासन से लेकर भाजपा आलाकमान के स्तर पर काफी माथापच्ची होती रही। यहीं कारण था कि ट्रांसफर होने के चार दिन बाद उन्होंने लोनी एसडीएम का पद छोड़ा। बताया जा रहा है कि भाजपा के एक कद्दावर नेता के निर्देश पर इंदु प्रकाश का स्थानांतरण किया गया है लेकिन भाजपा के ही एक विधायक व दो बड़े नेता चाहते थे कि इंदु प्रकाश लोनी में ही बने रहे। सूत्रों का कहना है कि इसी कारण से 13 मार्च को स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद होल्ड कर लिया गया। क्योंकि पार्टी से जुड़े कुछ नेता भरोसा दे रहे थे कि ट्रांसफर रुकवा लिया जाएग,ा लेकिन सभी फेल हुए। शासन ने दोबारा से जिला प्रशासन से स्पष्ट किया कि ट्रांसफर आदेश किसी सूरत में वापस ने लिया जाए। इसके बाद इंदु प्रकाश को कुर्सी छोड़नी पड़ी है।