फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17 people had to be admitted to hospital in Nandgram

सावधान : गाजियाबाद में कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार... 17 अस्पताल में भर्ती; एक्शन में प्रशासन

Sat, 05 Oct 2024 03:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 03:20 AM IST
सार

नंदग्राम में कुट्टू की पूड़ी और पकौड़ी खाने से 40 लोग बीमार पड़ गए। हालत गंभीर होने पर एक ही परिवार के आठ लोगों समेत 17 को भर्ती करना पड़ा। दस मरीज वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में पहुंचे। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पता चला कि सभी के बीमार होने की वजह एक ही चक्की से खरीदा गया आटा है।

विज्ञापन
17 people had to be admitted to hospital in Nandgram
कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र में एक बार फिर कुट्टू के आटे से लोगों की सेहत बिगड़ गई। नंदग्राम में कुट्टू की पूड़ी और पकौड़ी खाने से 40 लोग बीमार पड़ गए। हालत गंभीर होने पर एक ही परिवार के आठ लोगों समेत 17 को भर्ती करना पड़ा। दस मरीज वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में पहुंचे। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पता चला कि सभी के बीमार होने की वजह एक ही चक्की से खरीदा गया आटा है।

विज्ञापन


इस चक्की पर कुट्टू किराना मंडी की फर्म सिद्धार्थ ट्रेडर्स से लाया गया था। मरीजों के अस्पताल आने का सिलसिला बृहस्पतिवार की रात से ही शुरू हो गया। शाम को कुट्टू से बनी पकड़ी और पूड़ी खाने के बाद लोगों के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद तबीयत बिगड़ती चली गई। रात के तीन बजे 17 लोग नंदग्राम के ही निजी अस्पताल पहुंचे। सभी को भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद कुछ लोग निजी अस्पताल और कुछ जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचे। इन सभी का ओपीडी में ही उपचार हुआ। भर्ती कराए गए मरीजों की हालत में शुक्रवार की शाम तक सुधार हुआ। सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि सभी ने नंदग्राम सेक्टर-सी स्थित अमित आटा चक्की कुट्टू का आटा खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्की से कुट्टू और आटे के दो नमूने लिए गए। पांच किलो  कुट्टू को जब्त कर लिया गया है। अमित आटा चक्की को कुट्टू आपूर्ति करने वाली किराना मंडी की फर्म सिद्धार्थ ट्रेडर्स के यहां से कुट्टू का एक नमूना लिया गया और ढाई क्विंटल कुट्टू को सीज किया गया।


सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. अरविंद ने बताया कि जनता से अपील की जा रही है कि कुट्टू से बने पकवान खाने से बचें। सिंघाड़े का आटा और मखाने से बने पकवानों को ठंडे पेय पदार्थ जैसे छाछ-दही के साथ सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी का पीएं। खाद्य कारोबारी पुराने स्टाक की बिक्री ना करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed