फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17 fine for driving in the opposite direction

Ghaziabad News: विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 17 का चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
17 fine for driving in the opposite direction
गाजियाबाद। पांचवें दिन यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 17 लोगों के चालान काटे। 500 से एक हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया। सोमवार को 26 अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे वाहनों की चेकिंग की गई। पांच दिनों में 662 वाहनों के चालान काटे गए जबकि, 10 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर से जिले में विशेष चेकिंग अभियान अलग-अलग 26 स्थानों पर 24 घंटे चल रहा है। यह अभियान दो जनवरी की शाम तक चलेगा। सोमवार को भी टीमों ने अभियान चलाया। इसमें पुलिस अब तक 2813 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही 1813 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें 662 वाहनों के चालान किए गए। बताया कि सोमवार को 17 चालकों को विपरीत दिशा में वाहन चलाते पकड़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट, विपरीत दिशा, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर भी जुर्माना लगाया गया है। वहीं, 31 दिसंबर को बार, रेस्तरां और होटल समेत समारोह स्थलों के बाहर पुलिसकर्मी ब्रीथ एनालाइजर के साथ मौजूद रहेंगे। पुलिस का कहना है कि इससे शराब पीकर वाहन चलाने, महिलाओं-बच्चियों से छेड़खानी करने और गाड़ी की छत या बोनट पर बैठकर हुड़दंग करने वालों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल या कार्यस्थल से घर जाने वाली अकेली महिला डायल-112 पर पुलिस को काॅल कर सकती है। पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए घर तक छोड़कर आएगी। हालांकि पांचवें दिन भी किसी भी महिला ने डायल-112 पर पुलिस से मदद नहीं मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed