फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दोपहर में एक से चार बजे तक रहेगी पुलिस की गश्त : एसएसपी

दोपहर में एक से चार बजे तक रहेगी पुलिस की गश्त : एसएसपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
दोपहर में एक से चार बजे तक रहेगी पुलिस की गश्त : एसएसपी

विज्ञापन
दोपहर एक से 4 बजे तक रहेगी पुलिस की विशेष गश्त : एसएसपी

गाजियाबाद। शहर में बढ़ते अपराध पर नवनियुक्त एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि दोपहर में एक से चार बजे तक वीआईपी कॉलोनियों और सोसायटी में विशेष रूप से पुलिस की गश्त रहेगी। जिन क्षेत्रों में दिन में चोरी होगी। उसके लिए संबंधित क्षेत्र के थानेदार जिम्मेदार होंगे। लंबित पड़े मामलों को प्रमुखता से निपटाया जाएगा। एसएसपी पहले दिन ही सड़कों पर उतरे और पैदल मार्च कर शहर का जायजा लिया।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मंगलवार को ही जिले का चार्ज संभाल लिया था। बुधवार को वह कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध रोकना पहली प्राथमिकता है। दिन में हो रहीं चोरी बड़ी समस्या है। प्रत्येक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में वीआईपी व चोरी होने वाले क्षेत्रों में दिन में ही गश्त बढ़ाएं। दिन हो या रात चोरी की घटनाएं बढ़नी नहीं चाहिए। कहा कि लंबित पड़ी घटनाओं के खुलासे पर जोर रहेगा। पूर्व के अफसरों द्वारा चलाए गए सभी अभियानों को जारी रखा जाएगा। कुछ नई योजनाओं को भी जिले में लागू किया जाएगा। अपराध और अपराधियों पर सख्ती की जाएगी। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस बरतने की बात कही। एसएसपी ने कहा कि पूर्व में भी वे गाजियाबाद में बतौर सर्किल अफसर तैनात रह चुके हैं। उन्हें यहां के अपराध और भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी है। जनता की समस्याओं को निपटाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


महिला अपराध पर रहेगी विशेष नजर
एसएसपी ने कहा कि जिले में महिलाओं पर हो रहे अपराध पर विशेष नजर रहेगी। चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ और अन्य घटनाओं को रोका जाएगा। जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की बाहर आने-जाने में दिक्कत न हो। अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। छात्राओं के स्कूल आने जाने केदौरान भी पुलिस सड़कों पर और विद्यालय के बाहर गश्त करेगी। साथ ही कहा कि शहर में जाम की बढ़ती समस्या से भी निजात दिलाई जाएगी। ऑटो और कैब गैंग के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पैदल मार्च कर सुनी समस्याएं
चार्ज संभालते ही बुधवार सुबह दफ्तर में जनता की सुनवाई के बाद एसएसपी एसपी सिटी श्लोक कुमार व सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र में पैदल भ्रमण पर निकले। जहां उन्होंने नवयुग मार्केट, चौपला मंदिर मार्केट और घंटाघर मार्केट के कुछ व्यापारियों से उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या है। वह पुलिस से संपर्क करें। तीनों बाजारों से होकर एसएसपी नगर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed