फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यति नरसिंहानंद सरस्वती ने शुरू किया अनशन

यति नरसिंहानंद अनोखी मांग को लेकर फिर आमरण अनशन पर

Fri, 07 Jun 2019 10:02 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने शुरू किया अनशन
यति नरसिंहानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया

गाजियाबाद। शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को फिर से अनशन शुरू किया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि जब तक एक लाख युवा पांच-पांच बच्चे पैदा करने का संकल्प नहीं लेंगे, तब तक वह अनशन पर बैठे रहेंगे। कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पूरी न होने पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अनोखे तरीके से विरोध शुरू किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डासना देवी मंदिर में बगलामुखी यज्ञ के बाद यति नरसिंहानंद सरस्वती ने आमरण अनशन बैठे हैं। उनका कहना है कि आज अगर हिंदू हित की बात कोई करता है तो उसे अपमानित और प्रताड़ित किया जाता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरकार से कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए अब खुद ही कदम उठाना होगा।
विज्ञापन


अब मेरा अनशन किसी सरकार या नेता से कुछ मांगने के लिए नहीं है बल्कि युवाओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना है। जब तक मंदिर में एक लाख युवा शक्ति पांच बच्चे पैदा करने की शपथ नहीं ले लेते, तब तक अनशन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अनशन करते हुए अगर मेरा अंत होता है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान लगातार मां बगलामुखी का यज्ञ भी चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed