फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राजनी तिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन कब्जाने वालों पर होगी एफआईआर

राजनी तिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन कब्जाने वालों पर होगी एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
राजनी तिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन कब्जाने वालों पर होगी एफआईआर
राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन कब्जाने वालों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम में राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र के लिए चिह्नित जमीन पर हुए कब्जे को नगर निगम खाली कराएगा। जमीन के एक बड़े हिस्से पर करीब 75-80 मकान बने हुए हैं। नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने सर्वे कर 25 मकानों में काबिज लोगों का ब्योरा जुटा लिया है। अब इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। निगम उन लोगों को भी चिह्नित कर रहा है, जिन्होंने निगम की जमीन की रजिस्ट्री कर उन्हें यहां काबिज किया है।

उत्तर प्रदेश के पहले राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए नगर निगम ने नंदग्राम में 51 हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की थी। इसमें से करीब 38 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली है और लगभग 13 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा है। यहां करीब 80 मकानों की एक बस्ती बन चुकी है। नगर निगम पर एक तरफ जहां राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र के लिए जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराने का दबाव है, वहीं अब इन मकानों को ध्वस्त करना भी निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। नगर निगम के सपंत्ति अधिकारी व अपर नगरायुक्त आरएन पांडेय का कहना है कि निगम की जमीन पर बने मकानों को चिह्नित करा लिया गया है। इनमें से 25 लोगों का ब्योरा मिल गया है। जल्द ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन खाली कराकर राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed