{"_id":"5cf9737abdec220769795cde","slug":"155985189315cordination-ghaziabad-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के पहले सप्ताह से मेरठ और हरिद्वार जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के पहले सप्ताह से मेरठ और हरिद्वार जाना होगा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। वसुंधरा रेड लाइट फ्लाईओवर का बृहस्पतिवार को उद्घाटन होने के बाद राजनगर एक्सटेंशन पर बन रहे दो फ्लाईओवर का उद्घाटन भी जल्द होगा। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले रास्ते पर बन रहे फ्लाईओवर को उद्घाटन हो सकता है। काम लगभग पूरा हो चुका है। दिल्ली से मेरठ और हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
जीडीए अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से राजनगर एक्सटेंशन पर जाम की समस्या का निस्तारण करने के लिए दो फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। एक फ्लाईओवर दिल्ली से मेरठ की ओर जाने को और दूसरा फ्लाईओवर मेरठ से दिल्ली की ओर जाने को बनाया जा रहा है। वहीं, इन दोनों फ्लाईओवर के बीच से रैपिड रेल का ट्रैक होकर गुजरेगा। ऐसे में जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वसुंधरा फ्लाईओवर का उद्घाटन हो गया है।
इसके बाद अब जीडीए के लिए जल्द से राजनगर एक्सटेंशन पर बन रहे फ्लाईओवर का उद्घाटन करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा। इस फ्लाईओवर का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। केवल अब फिनिंग का काम बाकी रह गया है। वहीं, दूसरे फ्लाईओवर का भी जुलाई के अंत का उद्घाटन कर दिया जाएगा।