फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एलिवेटेड रोड पर रांग साइड से उतर और चढ़ रहे हैं वाहन

एलिवेटेड रोड पर रांग साइड से उतर और चढ़ रहे हैं वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर रांग साइड से उतर और चढ़ रहे हैं वाहन
एलिवेटेड रोड पर रांग साइड से उतर और चढ़ रहे हैं वाहन
विज्ञापन


साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर इन दिनों पुलिस की मौजूदगी में भी खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पीक ऑवर में भी वाहन चालक रांग साइड से एलिवेटेड रोड पर उतर और चढ़ रहे हैं। पुलिसकर्मी भी इन वाहन चालकों को नहीं रोकती है। यह स्थिति तब है जबकि इसके चलते सड़क हादसे में कई जानें जा चुकी हैं।
शहर का जाम खत्म करने के लिए जहां सरकार नए-नए फ्लाईओवर बना रही है वहीं इन फ्लाईओवर पर यातायात नियमों को ताक पर रख दिया गया है। खुले आम वाहन रांग साइड से भी चल रहे हैं। वसुंधरा में कनावनी पुलिया के पास एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने के दो रैंप हैं। दोनों रैंपों पर लोग रांग साइड से भी चल रहे हैं। पीक ऑवर में भी कनावनी और वसुंधरा टर्न पाइंट पर पुलिस की मौजूदगी के बाद भी रांग साइड से वाहन चालक उतरते देखे जा रहे हैं। लोग लंबे कट से बचने के लिए जान जोखिम में डालकर शार्टकट के चक्कर में रांग साइड का रास्ता अपना रहे हैं। इसके चलते सामने से आ रहे वाहनों की भिड़ंत होती रहती हैं। जिसमें कई जानें जा चुकी हैं। वाहन चालकों का आरोप है कि पुलिसकर्मी की तैनाती होने के बाद भी वाहन रांग साइड और ओवर स्पीड से खुलेआम चलते हैं। कुछ लोगों ने हादसों को लेकर पुलिस के अधिकारियों को हालात से अवगत कराया था। लेकिन शिकायत के बाद भी प्रशासन नींद से नहीं जाग रहा है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। अगर पुलिस रांग साइड आने वाले लोगों को रोक दे तो हादसों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी - ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस तिवारी का कहना है कि रांग साइड चलने वालों के चालान किए जाते हैं। अभियान चलाकर रांग साइड आने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed