{"_id":"5cf5769cbdec220708715497","slug":"15595905524-ghaziabad-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद को लेकर पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च
गाजियाबाद। ईद को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गश्त कर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
ईद को लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले और लोगों को शांति सौहार्द बनाए रखने का संदेश दें। साथ ही लोगों से कहें कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो वह सीधे पुलिस से संपर्क करें। सोमवार को एसएसपी, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान और अन्य अधिकारियों ने कैलाभट्टा, तुराबनगर, घंटाघर, गोल मार्केट और गांधीनगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही बाजारों में घूमने वाले मनचलों पर भी नजर रखी गई। शाम को नगर कोतवाली में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।