{"_id":"5cf5755ebdec2207881288d6","slug":"1559590234102019-ghaziabad-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल यूपी: यूपीएसईई-2019 में प्रशांत मिश्रा ने हासिल की पहली रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल यूपी: यूपीएसईई-2019 में प्रशांत मिश्रा ने हासिल की पहली रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएसईई-2019 में प्रशांत मिश्रा ने हासिल की पहली रैंक
गाजियाबाद। डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा-2019 के नतीजों में गाजियाबाद के मेधावियों का डंका बोला। महानगर के प्रशांत मिश्रा ने यूपीएसईई में ऑल यूपी पहली रैंक हासिल की है। प्रशांत मिश्रा ने 600 में से 560 अंक (93.33 फीसदी) प्राप्त किए। बीटेक में ऑल यूपी दूसरी रैंक भी डीपीएसजी मेरठ रोड के छात्र अरविंद अग्रवाल ने प्राप्त की है। बीटेक की ऑल यूपी टॉप-10 में गाजियाबाद के चार और टॉप-100 में 16 मेधावियों ने जगह बनाई। बालिका वर्ग में पहला स्थान गाजियाबाद की कीर्ति वर्मा ने हासिल किया।
बालिका वर्ग की टॉप-10 रैंक होल्डर में पांच छात्राएं गाजियाबाद की हैं। प्रशांत मिश्रा और अरविंद अग्रवाल के अलावा बीटेक में ऑल यूपी सातवीं रैंक दिव्यांश सती, ऑल यूपी 15वीं रैंक आदित्य शंकर गर्ग, 18वीं रैंक राजकुमार पब्बी, 23वीं रैंक रिदम नरूला, 25वीं रैंक कीर्ति वर्मा, 32वीं रैंक सन्यम जैन और 35वीं रैंक विदिता शर्मा ने प्राप्त की। फिर ऑल यूपी 55वीं रैंक सिद्धार्थ कंसल, 62वीं रैंक वंशिका गुप्ता, 86वीं रैंक ऋषभ जैन, 88वीं रैंक अग्रिम जैन, 90वीं रैंक दिव्यांश बंसल और 97वीं रैंक देव कुकरेजा ने हासिल की।
यूपीएसईई बीटेक बालिका वर्ग की टॉप-10 लिस्ट में पहली रैंक (जनरल 25वीं रैंक पाने वाली) कीर्ति वर्मा ने पाई। कीर्ति वर्मा ने 600 में से 496 अंक (82.66 फीसदी) हासिल किए। बालिका वर्ग में तीसरी रैंक विदीता शर्मा, छठवीं रैंक वंशिका गुप्ता, आठवीं रैंक अनामिका सराफ और नौवीं रैंक मलिका राशू ने हासिल की। वहीं, बीटेक में एससी विद्यार्थियों की टॉप-10 लिस्ट में छठवां स्थान वैभव अनुरागी, एसटी कैटेगरी की टॉप-10 में नौवां स्थान यश उमेश चंदेकर, बीफार्मा की टॉप-10 लिस्ट में सातवां स्थान तान्या सिंह सिंधु ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
टॉपर्स टॉक
---------------
नाम : अरविंद अग्रवाल
यूपीएसईई ऑल यूपी : 2 रैंक
दो साल सोशल मीडिया से दूरी बना अरविंद ने पाई सफलता
यूपीएसईई-2019 में ऑल यूपी बीटेक में दूसरी रैंक पाने वाले अरविंद अग्रवाल ने दो सालों तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पहले जेईई मेन में पहले ऑल इंडिया 672वीं रैंक हासिल की। उसके बाद यूपीएसईई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अरविंद को अब आईआईटी जेईई एडवांस के परिणाम का इंतजार है। डीपीएसजी मेरठ रोड के छात्र अरविंद ने 12वीं में 95.8 फीसदी अंक हासिल किए। उनके पिता डा. दिनेश चंद्र अग्रवाल दिल्ली के नरेला स्थित सीपीजे कॉलेज में निदेशक और मां डा. अर्चना अग्रवाल ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में ह्यूमन फिजियोलॉजी की शिक्षिका है। अरविंद के जुड़वा भाई आदित्य अग्रवाल ने भी 12वीं में 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। अरविंद ने बताया कि जेईई एडवांस में सफल होने के बाद कंप्यूटर साइंस या फिर इलेक्ट्रिकल में बीटेक की डिग्री करने की है। सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का उनका सपना है। 11वीं व 12वीं में सोशल मीडिया से दूरी बनाने के साथ अरविंद ने एक निजी कोचिंग संस्थान से आईआईटी की कोचिंग जारी रखी। पढ़ाई के तनाव से पार पाने के लिए भाई के साथ क्रिकेट या फिर यू-ट्यूब पर मजाकिया वीडियो और संगीत से खुद को रिलेक्स किया।