{"_id":"5cf5755bbdec22075e077e66","slug":"15595902311919-ghaziabad-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने किराए पर ली 19 बीघा जमीन, बनेगी लैंडफिल साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने किराए पर ली 19 बीघा जमीन, बनेगी लैंडफिल साइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम ने किराए पर ली 19 बीघा जमीन, बनेगी लैंड फिल साइट
गाजियाबाद। कचरा निस्तारण की समस्या से जूझ रहे नगर निगम ने अब औरंगाबाद रिस्तल क्षेत्र में 19 बीघा जमीन एक साल की लीज पर ली है। इसके लिए किसानों से जल्द ही नगर निगम अनुबंध करेगा। एग्रीमेंट के बाद नगर निगम मोहन नगर जोन से निकलने वाले कचरे को यहां भेजकर निस्तारण कराएगा। यहां सैनिटरी लैंड फिल साइट बनाई जाएगी।
कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम सभी जोन में जमीन लीज पर लेकर सैनिटरी लैंड फिल साइट बना रहा है। इससे पहले सिटी जोन के सिकरोड में कविनगर जोनल क्षेत्र में मुधबन-बापूधाम और सिकरोड़ा में जमीन लीज पर ली गई है। अब मोहन नगर जोन की कचरे की समस्या के निस्तारण को लोनी के औरंगाबाद रिस्तल में 19 बीघा जमीन के लिए किसान से अनुबंध किया जाएगा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा का कहना है कि मोहन नगर जोन से इकट्ठा होने वाले गीले कचरे को यहां डाला जाएगा और वैज्ञानिक विधि से सैनिटरी लैंड फिल साइट बनाई जाएगी। करीब दो फीट कचरे की परत डालकर उसके ऊपर मिट्टी डाली जाती है। इस विधि से न तो कचरा दिखाई देता है और न ही आसपास के लोगों को उसकी बदबू आएगी।