फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पति को बंधन मुक्त कराने की मांग

पति को बंधन मुक्त कराने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पति को बंधन मुक्त कराने की मांग
पति को बंधन मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

ककोड़। जिस पत्नी को अगवा करने की पति ने थाने में तहरीर दी। उसी ने थाने पहुंचकर पति को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए उसे बंधन मुक्त कराने की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार सुबह तीन लोगों पर उसकी पत्नी और बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। दोपहर अगवा बताई गई पत्नी खुद ही थाने पहुंच गई। उसने बताया कि वह अलीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। बुधवार को गांव के कुछ लोग उसके पति को अगवा कर ले गए थे। उक्त लोगों ने उसे बंधक बना रखा है। बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि है। उसे आशंका है कि उक्त लोग उसे शराब पिलाकर उसका किसी भी कोरे कागज पर अंगूठा लगाकर उसका गलत प्रयोग कर सकते हैं। उसे आशंका है कि वह उसके पति की हत्या भी कर सकते हैं। पीड़ित ने पति को बंधन मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि जांच में प्रकाश में आया है कि महिला का पति शराब पीने का आदि है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed