फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शासन के आदेश के बाद भी मूल पदों पर नहीं भेजे गए निगम कर्मचारी

शासन के आदेश के बाद भी मूल पदों पर नहीं भेजे गए निगम कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
शासन के आदेश के बाद भी मूल पदों पर नहीं भेजे गए निगम कर्मचारी
शासन के आदेश के बाद भी मूल पदों पर नहीं भेजे गए निगम कर्मी
विज्ञापन


गाजियाबाद। शासन के आदेश के बाद भी नगर निगम के 80 से ज्यादा कर्मचारी मूल पदों से ऊंचे पदों पर काम कर रहे हैं। निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को मूल पदों पर नहीं भेजा है। हालांकि पूर्व नगरायुक्त ने शासन के इस आदेश का हवाला देते हुए कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर कर्मचारियों को मूल पदों पर भेजने को कहा था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद यह पत्र भी फाइलों में दब गया।

नगर निगम के एक पार्षद ने शासन से इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम में सफाई कर्मचारी अपने मूल पद को छोड़कर सुपरवाइजर का काम कर रहे हैं, पंप ऑपरेटर बाबू बन गए हैं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को टैक्स विभाग में कर निरीक्षक द्वितीय बना दिया गया है। निर्माण विभाग के गैंगमैन भी उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। यही नहीं, नगर निगम में कर अधीक्षक को जोनल अधिकारी बना दिया गया है, जबकि इस पद पर सहायक नगर आयुक्त से नीचे के अधिकारी को तैनात नहीं किया जा सकता है। फरवरी 2019 में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर कर्मचारियों सेे मूल पदों से उच्च पदों पर काम न लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी निगम में 80 से ज्यादा कर्मचारियों को मूल पदों पर नहीं भेजा गया है। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र का कहना है कि शासनादेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उच्च पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों की लिस्ट बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed