{"_id":"574c828c4f1c1b7c28109a54","slug":"15-to-be-deleted-threatening-uneepol","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए जाएंगे खतरा बने 15 यूनिपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए जाएंगे खतरा बने 15 यूनिपोल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने एक शिकायत के बाद शहर भर में लगे यूनिपोल का सर्वे कराया था। इनमें एनएच-24 और न्यू लिंकरोड क्षेत्र में स्थित 15 यूनिपोल ऐसे मिले हैं जोकि पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कुछ ऐसे भी हैं जोकि तेज हवा में हिलते हैं।
विज्ञापन
एडीएम सिटी का कहना है कि जर्जर हो चुके यह यूनिपोल किसी भी दिन बडे़ हादसे का सबब बन सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में यूनिपोल गिरने के कई हादसे हो चुके हैं। इनसे जहां वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं कई लोगों को भी चोटें आ चुकी हैं। एडीएम सिटी ने आदेश दिया है कि इन यूनिपोल को जल्द से जल्द हटवा दिया जाए।
विज्ञापन