फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 new buses will arrive at Sahibabad Depot by March.

Ghaziabad News: मार्च तक साहिबाबाद डिपो में आएगी 15 नई बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 new buses will arrive at Sahibabad Depot by March.
साहिबाबाद। साहिबाबाद डिपो के बेड़े में मार्च तक 15 नई बसों के डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, समय-सीमा पूरी कर चुकी 15 पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से बेड़े से अलग किया जाएगा। इनमें बीएस-4 श्रेणी की बसें भी शामिल हैं, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्क्रैप में भेजा जाएगा। नई बसों के आने से साहिबाबाद डिपो के बेड़े को बेहतर करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित 15 नई बसों में ई-बसों को भी शामिल किए जाने की संभावना है। साहिबाबाद डिपो एआरएम सतीश कुमार का कहना है कि फिलहाल डिपो में 148 बसें हैं। 15 बसें एयर कंडीशनर हैं, इनकी समय-सीमा जनवरी से मार्च के बीच पूरी होगी। ऐसे बसों को स्क्रैप कर नई बसें लाई जाएगी। मार्च तक नई बसें मिलने के बाद रूटों पर बसों की उपलब्धता में भी सुधार होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed