{"_id":"5ce291d0bdec2207626c4972","slug":"141558352336-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
शिकारपुर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दंभी भर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव एक निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 मई की रात वह अपनी 17 वर्षीय बेटी व परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सो रहे थे। उसी दौरान रात करीब 12 बजे गांव के ही दो युवक उसकी बेटी का मुंह दबाकर उसे जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को न बताने की हिदायत देते हुए किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ितागुमशुम रही। गुमशुम रहने पर उन्होंने बेटी से इसका कारण पूछा तो बेटी ने रोते हुए घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी। कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।