फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कूड़ा डालने को लेकर इस्लाम नगर के लोगों ने किया हंगामा

कूड़ा डालने को लेकर इस्लाम नगर के लोगों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने को लेकर इस्लाम नगर के लोगों ने किया हंगामा
कूड़ा डालने को लेकर इस्लाम नगर के लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन


गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम के पीछे मोहम्मद वाटिका में कूड़ा डालने को लेकर रविवार को इस्लाम नगर, चमन कॉलोनी के लोगों ने विरोध कर दिया। पार्षद पति के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने रविवार को नगर निगम कर्मचारियों को यहां कूड़ा नहीं डालने दिया। निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
वार्ड-93 की पार्षद सिमरन मलिक के पति व सपा नेता आरिफ मलिक का कहना है कि जनवरी माह में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉनीटरिंग कमेटी ने सिद्धार्थ विहार में कचरा डालने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद नगर निगम मोहम्मद वाटिका में कचरा डालना शुरू कर दिया था। लोगों ने विरोध कर कचरा डालना बंद करा दिया था, लेकिन निगम अधिकारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण का हवाला देकर कुछ दिन कचरा डालने की मोहलत मांगी थी। अब नगर निगम ने यहां डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। कचरे के साथ-साथ मुर्दा मवेशी भी यहां डाले जा रहे हैं। इससे भयंकर बदबू उठ रही है। चमन कॉलोनी, इस्लाम नगर से चंद फासले पर मुर्दा मवेशी व कचरा डालने के चलते यहां बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। आरिफ मलिक का कहना है पहले नालों में बच्चों के गिरने से उनकी मौत हो रही थी, अब बीमारियों से मौत का डर पैदा हो गया है। प्रदर्शन में गुलजार, आसिफ, इलियास, तैय्यब सिद्दीकी, लइक अहमद, आसिफ, दानिश, गुड्डु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बदबू से घरों में रहना दूभर
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कचरे और मुर्दा मवेशियों की वजह से उठ रही बदबू के चलते घरों में रहना दूभर हो रहा है। बारिश होते ही बदबू दूर-दूर तक फैल जाती है। उनका कहना है कि एक तरफ नगर निगम शहर को कचरा मुक्त बनाने का दावा कर रहा है, दूसरी ओर आबादी के बीच कचरा फेंका जा रहा है। उनका कहना है कि यहां अवैध डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामाया स्टेडियम के पीछे नगर निगम की खाली जमीन पर गड्ढे हैं। उन्हें भरने के लिए कुछ कचरा डाला गया है। रोजाना नहीं डाला जा रहा है। नगर निगम गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कराकर उसका निस्तारण करा रहा है। गीले कचरे के निस्तारण के लिए सेनेटरी लैंड फिल साइट बनाई गई है। लोगों के विरोध करने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों से वार्ता करेंगे। - वीपी शर्मा, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed