फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.41 lakh electricity bill defaulters, RC will be issued

Ghaziabad News: बिजली बिल के 1.41 लाख बकायेदार, जारी होगी आरसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
1.41 lakh electricity bill defaulters, RC will be issued
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तीनों चरण समाप्त हो चुके हैं। इस दौरान लगभग 1.41 लाख उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बावजूद बकाया बिल का भुगतान नहीं किया। अब इन बकायेदारों से वसूली के लिए निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा हैं। इनका रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर वसूली की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में ऊर्जा निगम के तीन जोन हैं। मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि अब तक तीनों जोन में करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की आरसी जारी की जा चुकी है। अन्य पर कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है। बकायेदारों को आरसी जारी होने के बाद एक माह का समय दिया जा रहा है। इस बीच अगर किसी ने बकाया बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काटने के साथ ही संग्रह अमीन के जरिये वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि निगम ने 15 दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक ओटीएस के तीन चरण संचालित किए थे। जोन एक में 57,290 उपभोक्ताओं पर 49 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया था। इसमें ओटीएस के तहत साढ़े आठ करोड़ रुपये ही जमा हुए। 30,487 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बाद भी बिल का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जोन दो में 1,55,926 उपभोक्ताओं पर 348 करोड़ रुपये का बिल बकाया था। इनमें से 52,429 उपभोक्ताओं ने ही 32 करोड़ रुपये का भुगतान किया। 62,265 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बाद भी बकाया बिल जमा नहीं किया। जोन तीन में 70,421 बकायेदारों में से 28,398 ने भुगतान नहीं किया है। सभी बकायेदार घरेलू कनेक्शन धारक हैं।

10 हजार से एक लाख तक बकाया :
इन उपभोक्ताओं पर 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का बकाया है। कई उपभोक्ताओं ने पिछले एक साल से ऊर्जा निगम को भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed