फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1,402 people caught drinking alcohol on the road in 10 days

Ghaziabad News: 10 दिन में सड़क पर शराब पीते 1,402 लोग पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
1,402 people caught drinking alcohol on the road in 10 days
गाजियाबाद। सड़क पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने तीन जोन में अभियान चलाकर 10 दिन में 1402 लोगों को पकड़ा है। इनके खिलाफ पुलिस एक्ट 34 के अंतर्गत चालान कर थानों से ही जमानत दे दी गई । इससे शाम को बाजार घूमने वाली युवतियों, महिलाओं, व राहगीरों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि शाम ढलते ही सड़कों पर शराब पीने वालों की शिकायत आम बात हो गई थी। ऐसे में पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र के निर्देशन में तीनों जोन में अभियान चलाया गया। 11 जनवरी को चले अभियान में सिटी जोन पुलिस ने 102, देहात जोन में 114 और ट्रांस हिंडन जोन में 144 यानि कुल 432 के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

14 जनवरी को सिटी जोन पुलिस ने 154, देहात जोन में 144 और ट्रांस हिंडन में 158 यानि कुल 456 लोगों को हिरासत में लिया। 15 जनवरी को सिटी जोन में 194, देहात जोन में 181 और ट्रांस हिंडन जोन में 140 कुल 515 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed