{"_id":"57d066844f1c1b98633180b7","slug":"14-villages-in-the-pipeline-to-bring-water-from-the-water-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 गांवों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाएगा जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 गांवों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाएगा जल निगम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ad
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन और उद्योगों के केमिकल युक्त पानी से 14 गांवों का प्रदूषित हुआ ग्राउंड वाटर तो ठीक नहीं हो सकता, लेकिन अब लोगों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए जल निगम इन प्रभावित गांवों में डीपबोर ट्यूबवेल लगाएगा। यहां पाइप लाइन बिछाकर घर-घर साफ पानी पहुंचाया जाएगा। जल निगम ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
इन गांवों में आंशिक क्षेत्र में ग्राउंड वाटर पीने लायक नहीं रहा। यानी इन क्षेत्रों में अब हैंडपंप नहीं लगाए जा सकते। ट्यूबवेलों को ज्यादा गहराई तक लगाकर पानी सप्लाई किया जा सकता है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि हिंडन किनारे के 8 और भोजपुर ब्लाक के नाहली गांवों में वाटर सप्लाई स्कीम के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। जबकि चार गांवों में पहले से ट्यूबवेलों से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक बनाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों से जमीन की डिमांड के लिए पत्र भेज दिए गए हैं। इनमें से दो गांवों से सहमति पत्र भी मिल चुका है। वाटर सप्लाई स्कीम तैयार कर जल निगम ग्राम पंचायतों को सौंप देगा।
इन गांवों के लिए बनेगी पेयजल योजना
नगला अटौर, मकरेड़ा, भनेड़ा खुर्द, राजपुर सरीफाबाद, सिरोरा, महमूदपुर, विहंग, मटौर, भदौली, नाहली।
इन गांवों में पहले से है पाइप लाइन से सप्लाई
असालतपुर-फर्रुखनगर, सुराना, नेकपुर-साबितनगर, सुठारी।