फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13270 people at risk of quarrel in election

Ghaziabad News: 13270 लोगों से चुनाव में झगड़े का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
13270 people at risk of quarrel in election
गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव में पुलिस को आशंका है कि 13270 लोगों से चुनाव में झगड़ा कर सकते हैं या चुनाव को प्रभावित कर माहौल बिगाड़ सकते हैं। पुलिस ने इनके मुचलके भरे हैं। इनमें से पुलिस 7957 लोगों को नोटिस जारी कर चुकी है जबकि 7071 के नोटिस तामिल हो चुके हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार चुनाव आयोग के नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि बवाल मचाने वालों को चिन्हित करके चेतावनी दी गई है। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वालों लोगों की हैसियत अनुसार मुचलके भरे गए हैं। अगर वे चुनाव को किसी भी तरह से प्रभावित करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए टीम बनाई गई है तो लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर समेत चुनावी माहौल पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर
पुलिस की मीडिया सेल नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए हुए है, जो नेता या कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ टिप्पणी कर पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही है। इसके अलावा पुलिस ने कई नेता व कार्यकर्ताओं केे अकाउंट चिन्हित किए हैं जो पूर्व में विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


137 को किया गया जिलाबदर
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, चोरी, तस्करी समेत अन्य अपराधों में लिप्त बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उन्होंने ऐसे 137 बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इनके अलावा 64 बदमाशों को स्थानीय थाने में हाजिरी देने के लिए आदेश दिए हैं।


134 व्यक्तियों को किया चिन्हित
पूर्व चुनाव के अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। चुनाव के दौरान अपराधों में लिप्त रहे ऐसे 134 व्यक्तियों को चिन्हित किया है। जिनमें से 34 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। अन्य को चेतावनी जारी की है। इनमें सबसे ज्यादा व्यक्ति इंदिरापुरम और साहिबाबाद थाना क्षेत्र के हैं। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के 33 और साहिबाबाद थाना क्षेत्र के 31 व्यक्ति हैं। इनके अलावा एक कोतवाली, दो विजयनगर, 21 खोड़ा, दो लिंकरोड, 15 टीला मोड़, दो क्राॅसिंग रिपब्लिक, आठ मुरादनगर, दो मसूरी और 17 मोदीनगर थाना क्षेत्र के हैं।

आंकड़ा
थानों से भेजी गई 107/116 की रिपोर्ट की संख्या- 1558
धारा 107/116 के व्यक्तियों की संख्या- 13270
जारी नोटिस- 7957
नोटिस तामिल- 7071
पाबंद- 6745

हिस्ट्रीशीटर
कुल हिस्ट्रीशीटर- 1403
चेक किए गए- 1324
शेष- 79
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed