{"_id":"6a0f35f245fadc897e0a995f","slug":"1320-mw-electricity-is-being-produced-in-khurja-and-440-mw-in-narora-ghaziabad-news-c-133-1-bul1004-155207-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुर्जा में 1320, नरौरा में 440 मेगावाट विद्युत का हो रहा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुर्जा में 1320, नरौरा में 440 मेगावाट विद्युत का हो रहा उत्पादन
विज्ञापन
खुर्जा/नरौरा। खुर्जा के टीएचडीसीआईएल के सुपर थर्मल पावर प्लांट की दोनों यूनिट से प्रतिदिन 1320 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा है। यहां से प्रत्येक 15 मिनट पर ऊर्जा उत्पादन कर विद्युत ग्रिड भेजा जा रहा है। नरौरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दोनों यूनिट से 440 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा है। परमाणु ऊर्जा संयंत्र से ऊर्जा का उत्पादन कर उत्तरी ग्रिड भेजा जा रहा है।
टीएचडीसीआईएल के सुपर थर्मल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार साहू ने बताया कि पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन और डिमांड हर 15 मिनट में बदलता है। एक घंटे में चार सत्र होते हैं और दिन में 96 सत्र होते हैं। सभी सत्र में उत्पादन संपूर्ण मांगा जा रहा है, जिसके चलते 1320 मेगावाट विद्युत का उत्पादन निरंतर हो रहा है। यह डिमांड जनवरी से फरवरी में कम थी। उस वक्त दोपहर में केवल 500 से 600 मेगावाट ही उत्पादन हो रहा था। अब लगभग दोगुना से ज्यादा मांग बढ़ी है।
उधर, नरौरा के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 220 व 220 मेगावाट कुल उत्पादन क्षमता की दो इकाइयां हैं। दोनों इकाइयां वर्तमान में अपनी पूर्ण क्षमता पर विद्युत उत्पादन कर रही है। यूनिट एक 208 व यूनिट दो 211 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर रहीं हैं। परमाणु ऊर्जा संयंत्र से उत्पादित विद्युत ऊर्जा आपूर्ति देश के उत्तरी ग्रिड को करता है। ग्रिड से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व जम्मू कश्मीर प्रदेश को विद्युत आपूर्ति होती है।