फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेट्रो के ट्रैक पर गिरा व्यक्ति, मेट्रो संचालन हुआ प्रभावित

मेट्रो के ट्रैक पर गिरा व्यक्ति, मेट्रो संचालन हुआ प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो के ट्रैक पर गिरा व्यक्ति, मेट्रो संचालन हुआ प्रभावित
मेट्रो ट्रैक पर गिरा युवक, एक घंटे प्रभावित रहा संचालन
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह एक युवक मेट्रो ट्रैक पर गिर गया। वह दो कोच के बीच फंस गया। करीब 10 मिनट में उसे निकाला गया। व्यक्ति को मामूली चोट आई है। इससे करीब एक घंटा मेट्रो का संचालन प्रभावित रहा। इससे ब्लू लाइन से ऑफिस आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब पौने 10 बजे आम दिनों की तरह लोग प्लेटफार्म पर मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। वैशाली की तरफ दिल्ली जाने वाली मेट्रो प्लेटफार्म पर पहुंची तो इसी बीच एक व्यक्ति महिला कोच और उसके पीछे वाले कोच के बीच में ट्रैक पर गिर गया और दो कोच के बीच में फंस गया। गनीमत रही कि मेट्रो वहीं रुक गई। जिसके बाद प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ और मेट्रो के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को निकाला गया। व्यक्ति के हाथ और पैर में मामूली चोट आई है। इसी बीच पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। थाना इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम पवन है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। वह अपना इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था। उसका ध्यान कहीं और था तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


मेेट्रो की ओर से ट्वीट कर दी गई जानकारी
मेट्रो ट्रैक पर आदमी फंसने की जानकारी मेट्रो प्रबंधन की तरफ से ट्विट करके दी गई। सुबह करीब दस बजे मेट्रो की तरफ से ट्विट किया गया है। जिसमें लिखा है कि यमुना बैंक और वैशाली के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई है क्योंकि कौशांबी स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रैक पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली से द्वारका मेट्रो संचालन रहा प्रभावित
वैशाली से द्वारका जाने वाली मेट्रो का संचालन सुबह करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। करीब बीस मिनट तक मेट्रो वहीं रुकी रही। व्यक्ति के निकलने के बाद मेट्रो को चलाया गया। मेट्रो का संचालन सुचारू होने में करीब एक घंटा लग गया। इसकी वजह से सुबह के समय ऑफिस जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मेट्रो नहीं चलने की वजह से प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed