फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जीजा ने रची थी पुष्पेंद्र की हत्या की पटकथा

जीजा ने रची थी पुष्पेंद्र की हत्या की पटकथा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
जीजा ने रची थी पुष्पेंद्र की हत्या की पटकथा
जीजा ने रची थी पुष्पेंद्र की हत्या की पटकथा
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र के गांव खदाना में बीते दिनों खेत पर पानी लगा रहे युवक पुष्पेंद्र पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की थी। गनीमत रही कि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल तो हो गया लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस ने सोमवार को पुष्पेंद्र के जीजा व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी जीजा ने अपने मौसेरे भाई को पुष्पेंद्र की हत्या करने के लिए फिरौती दी थी।

बता दें कि बीते 9 अप्रैल को अहार क्षेत्र के गांव खदाना निवासी पुष्पेंद्र अपने खेत पर पानी लगा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुष्पेंद्र के बहनोई अरविंद निवासी गांव नगला शेखू थाना खुर्जा देहात व उसके मौसेरे भाई तरुण पुत्र फतेह सिंह, आकाश पुत्र शेरा सिंह कौरी व राजू पुत्र इम्त्यिाज निवासीगण सैदपुर थाना बीबीनगर के नाम सामने आए थे। पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी तरुण व उसके साथी आकाश को सैदपुर पुलिस चौकी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक के साथ दबोच लिया था। जबकि सोमवार सुबह पुष्पेंद्र के बहनोई अरविंद को खुर्जा के पहासू बस स्टैंड के पास स्थित उसकी डेयरी से दबोचा था। आरोपी अरविंद ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी पुष्पेंद्र की बहन के साथ 16 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन, उसे कोई बच्चा नहीं होने के कारण वह दूसरी शादी करना चाहता था। पुष्पेंद्र इसका विरोध कर रहा था। इस कारण उसने पुष्पेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए अपने मौसेरे भाई तरुण को 80 हजार रुपये की फिरौती दी थी। तरुण व उसके दोनों साथियों ने पुष्पेंद्र पर जानलेवा हमला किया था। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि, चौथे आरोपी राजू की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed