फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा, इंदिरापुरम से शुरू होगी कार्रवाई

ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा, इंदिरापुरम से शुरू होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा, इंदिरापुरम से शुरू होगी कार्रवाई
ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा, इंदिरापुरम से शुरू होगी कार्रवाई
विज्ञापन


गाजियाबाद। जीडीए की हरित पट्टियों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले लोग अब प्राधिकरण के रडार पर हैं। इंदिरापुरम में रोड नंबर 11 पर बिल्डरों की ओर से सालों से ग्रीन बेल्ट पर अस्थायी कब्जा कर ऑफिस संचालित करने सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। ग्रीन बेल्ट की दशा सुधारने के लिए जीडीए की ओर से अवैध कब्जा हटाने की कवायद इंदिरापुरम योजना से शुरू होगी। कब्जा मुक्त कराकर जीडीए उद्यान अनुभाग नए सिरे से ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा।
हरित पट्टियों को कब्जा मुक्त करने का अभियान जीडीए प्रवर्तन सहित उद्यान अनुभाग की टीम संयुक्त रूप से चलाएंगी। बीते दिनों जीडीए उपाध्यक्ष की ओर से इंदिरापुरम का निरीक्षण किए जाने पर बड़े पैमाने पर हरित पट्टियों पर अवैध कब्जा पाया गया। हिंडन से सटी इंदिरापुरम की 11 नंबर रोड पर तो बिल्डर्स ने हरित पट्टी पर अस्थायी कार्यालय बनाकर कई सालों से कब्जा किया हुआ है। इस पर जीडीए उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इंदिरापुरम को सीधे यूपी गेट तक जोड़ने वाली इस प्रमुख रोड की ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जा हटाने के साथ अभियान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


अन्य योजनाओं की ग्रीन बेल्ट पर हटेगा अवैध कब्जा
इंदिरापुरम के बाद जीडीए की ओर से अन्य योजनाओं की ग्रीन बेल्ट में किए गए अवैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राधिकरण की राजनगर एक्सटेंशन, मधुबन बापूधाम, कोयल एंक्लेव सहित अन्य योजनाओं में ग्रीन बेल्ट पर हुए अतिक्रमण व व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरापुरम में हरित पट्टियों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण के खिलाफ अगले सप्ताह से अभियान शुरू होगा। दूसरे चरण में अन्य योजनाओं की ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। फिर नए सिरे से हरित पट्टियों का सुंदरीकरण किया जाएगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed