{"_id":"64c2c8a6f90b301f6e0c3426","slug":"13-lakh-cheated-by-luring-investment-in-crypto-currency-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-163600-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर 13 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर 13 लाख ठगे
विज्ञापन
मसूरी। थाना क्षेत्र के नाहल निवासी फखरुद्दीन से साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिए।
फखरुद्दीन का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने उन्हें एक साइट में रुपये निवेश करने के बदले मुनाफा होने का झांसा दिया। विश्वास करके उन्होंने उसके द्वारा बताई गई वेबसाइट के जरिये रुपये निवेश कर दिए। उनके मुनाफे की रकम वेबसाइट पर बनाए गए वॉलेट में दिखाई गई। उन्होंने उसे निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने और रुपये निवेश करने के बाद ही उस रकम को निकाल पाने की बात कही। ऐसा करके शातिरों ने उनसे 13 लाख रुपये निवेश करा लिए और फिर संपर्क बंद कर दिया। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद