फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 ground stations await all proposed

13 प्रस्तावित सबस्टेशनों को जमीन का इंतजार

Mon, 22 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Mon, 22 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
13 ground stations await all proposed
अन्य - फोटो : अमर उजाला
400 केवी सबस्टेशन शुरू होने के बाद भी लोगों को बिजली की समस्या से निजात नहीं मिलने वाली है। कालोनियों में बने 33केवी सबस्टेशन पर ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहेगी। पावर कारपोरेशन के डिस्ट्रिब्यूशन विभाग द्वारा कई कालोनियों में प्रस्तावित 33केवी सबस्टेशन के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


काफी समय से अधिकारी संबंधित विभाग से बात कर रहे हैं, लेकिन कोई समस्या का हल नहीं निकल रहा है। पावर कारपोरेशन ने 400केवी सबस्टेशन शुरू होने से पहले वैशाली, वसुंधरा, डेल्टा कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र, अर्थला, डीएलएफ, हर्षा कंपाउंड आदि इलाके में करीब 13 सबस्टेशन बनाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


इसके लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने जीडीए, नगर निगम, आवास विकास और यूपीएसआइडीसी के अधिकारियों से जमीन के लिए बात की थी, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है। इस वजह से प्रस्तावित सबस्टेशनों का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में 400 केवी सबस्टेशन शुरू होने के बाद भी लोगों को बिजली की समस्या से जूझना होगा। कालोनियों में बने 33केवी सबस्टेशन पर ओवरलोड कम नहीं होगा। ऐसे में लोगों को आए दिन लोकल फाल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।


अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि जमीन को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जमीन मिलने के बाद ही सबस्टेशन का काम शुरू होगा।


डीएम से मुलाकात करेंगे पावर कारपोरेशन के अधिकारी
जीडीए, नगर निगम, आवास विकास और यूपीएसआइडीसी की तरफ से सही रिस्पांस नहीं मिलने से पावर कारपोरेशन अधिकारी परेशान हैं। अधिकारियों ने अब डीएम से मिलने का निर्णय लिया है। अधिकारी डीएम से मिलकर सबस्टेशनों के लिए जमीन की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed