{"_id":"5b0bf1944f1c1b8c6e8b50fa","slug":"121527509396-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन के बाद भी नहीं खोले गए एंट्री प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन के बाद भी नहीं खोले गए एंट्री प्वाइंट
Updated Mon, 28 May 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
लोकार्पण के बाद भी नहीं खोले गए एंटी प्वाइंट
गाजियाबाद। उम्मीद के बीच विकास के स्मार्ट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को समर्पित किया, लेकिन उसके बाद भी आवागमन शुरू नहीं हो पाया है। अधिकांश लूप से प्रवेश व निकास मार्गों को बंद रखा गया है, जिस कारण से पूरे दिन एक्सप्रेस-वे पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए। गाजियाबाद में दुहाई स्थित लूप के सभी निकासी व प्रवेश प्वाइंट पहले से रखे गए पत्थरों के कारण बंद रहे। उधर, डासना स्थित लूप के दो मार्गों को एक्सप्रेस-वे पर पहुंचने व उतरने के लिए खोला गया था।
उद्घाटन के बीच लूप को एंट्री केे लिए न खोले जाने से साफ हो गया है कि अभी निर्माण कार्य जारी है। रविवार को डासना में एक्सप्रेस-वे की मुख्य सड़क से जुड़े डिवाइडर का निर्माण कार्य किया जा रहा। वहीं, फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण का कार्य भी चलता मिला। उधर, लूप से जुड़ी सड़क व टोल प्लाजा का निर्माण कार्य अभी जारी है। 132.085 किमी की एक्सप्रेस-वे में कई जगह पर निर्माण पूरा अभी बाकी है। सूत्रों का कहना है कि अभी रोड व उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्य पूरा होने में 15-20 दिन लग सकते हैं। ऐसे में ऐहतियातन एक्सप्रेस-वे को लोकार्पण के बाद भी नहीं खोला गया। रविवार को एक्सप्रेस-वे पर बागपत में पीएम की रैली में जाने वाले वाहनों को ही जानने की इजाजत दी गई है। ध्यान रहे कि बीते दिन सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाया गया था कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं मिल रहा है। इसके बाद कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर मई में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं मिला है तो जून में आवागमन के लिए खोल दिया जाए। ऐसे में सरकार ने तत्परता दिखाई और लोकार्पण के लिए कार्यक्रम तय किया गया।
-------
मूलभूत सुविधाएं तैयार होने में लगेगा वक्त
एक्सप्रेस-वे पर अभी तक मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में अभी वक्त लगेगा। अभी तक शौचालय, पेट्रोल पंप जैसे बेसिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर सफर का मजा लेना है तो आपको गाड़ी का टैंक फुल करके जाना होगा। हालांकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की कोशिश है कि जल्द से जल्द बाकी सारी सुविधाएं भी मुहैया करा दी जाए। दुहाई से बागपत की तरफ करीब 6 किमी आगे जाकर दोनों साइड में पेट्रोल पंप बनाए जा रहे हैं। इसके लिए मशीन व अन्य उपकरण आ चुके हैं। निर्माण कार्य शुरू होने में करीब एक महीना तक लग सकता है। इसके साथ ही पौधरोपण का काम भी बाकी है।
विज्ञापन
------