{"_id":"5a47ec5d4f1c1ba12d8bb7e8","slug":"121514663005-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन फेल, जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन फेल, जाम से जूझा शहर
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायवर्जन फेल, जाम से जूझा शहर
गाजियाबाद। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 351वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में निकाले गए विशाल नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक पुलिस की अव्यवस्था से शहर के लोगों को चार से पांच घंटे तक का जाम झेलना पड़ा। दोपहर से लेकर शाम तक शहर में वाहनों के पहिए थमे रहे। मुख्य मार्गों के साथ कालोनियों की अंदरूनी सड़कें भी जाम रहीं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जीटी रोड, अंबेडकर रोड, हापुड़ रोड, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, एएलटी चौराहा, लोहिया नगर, हापुड़ चुंगी समेत शहर के कई मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्जन भी पूरी तहर से फेल नजर आया।
विशाल नगर कीर्तन बजरिया स्थित गुरुद्वारा से आरंभ होकर घंटाघर, जीटी रोड, चौधरी मोड़, अंबेडकर रोड होते हुए शाम को गांधीनगर स्थित गुुरुद्वारा पहुंचा। इससे जीटी रोड पर दो से तीन घंटे तक का लोगों का जाम का सामना करना पड़ा। इसके बाद यात्रा ठाकुरद्वारा होते हुए हापुड़ रोड पर पहुंचा जहां गोविंदपुरम तक जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान शहर के लाखों लोग चार से पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं, यात्रा अंबेडकर नगर पहुंची तो लोगों को यहां भी तीन घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। जाम में परेशान लोगों ने पुलिस को भी फोन कर जानकारी भी दी, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जाम की समस्या अधिक झेलनी पड़ी। वहीं, ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया गया रूट डायवर्ट भी पूरी तरह फेल दिखा।
एनएच-24 पर भी थमी वाहनों की गति
एनएच-24 पर मसूरी, डासना, विजय नगर, राहुल विहार और छिजारसी पर भी वाहनों की गति धीमी रही। इससे लोगों को करीब एक से दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। हालांकि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।