फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 year old girl reached police station with complaint of her step mother In Garhmukteshwar

सौतेली मां की पुलिस में रिपोर्ट: 12 साल की बच्ची पहुंची थाने, बोली- सर... आए दिन पीटती है; फिर लिया एक्शन

Mon, 23 Oct 2023 06:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

गढ़मुक्तेश्वर में सौतेली मां की शिकायत लेकर एक 12 साल की बच्ची थाने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराकर घर भेज दिया। साथ ही मां को चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन
12 year old girl reached police station with complaint of her step mother In Garhmukteshwar
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले में सौतेली मां ने बच्ची को पीट दिया। जिसके बाद रोते बिलखते हुए बच्ची मां की शिकायत करने कोतवाली पहुंच गई। फोन पर बुलाए परिजनों के बीच पुलिस ने मां को समझाया और बच्ची के साथ काउंसलिंग कराकर भेज दिया।

विज्ञापन

12 वर्षीय बच्ची रविवार की रात को कोतवाली पहुंच गई। बच्ची को कोतवाली में रोते हुए अकेला आते देख सामने डेस्क पर बैठे एसएसआई लाखन सिंह ने उसे शांत कराते हुए रोने की वजह जानी। जिसने बताया कि उसकी मां सौतेली है, जो उसको आए दिन पीटती है और बिना किसी बात को लेकर चिड़चिड़ेपन में रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि रविवार की शाम को भी उसके साथ हाथापाई की गई थी। जिसके बाद बच्ची को सकुशल महिला हेल्प डेस्क में बैठाया और उसके परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुलाया गया। जहां पुलिस ने बच्ची की मां से बात की और समझाया। वहीं महिला पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच काउंसलिंग कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां को कड़ी हिदायत देकर वहां से भेज दिया।

विज्ञापन

वहीं बच्ची ने अपने ताऊ के घर जाने की बात कही, इसलिए पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके ताऊ को सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि पारिवारिक मामला होने के कारण दोनों के बीच समझौता करा दिया गया है, महिला को भविष्य के लिए हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed