{"_id":"671c10f991178a3bae07a7e4","slug":"12-including-bjp-and-sp-candidates-filed-their-nominations-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-497330-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाजपा और सपा उम्मीदवार समेत 12 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाजपा और सपा उम्मीदवार समेत 12 ने भरा पर्चा
विज्ञापन
गाजियाबाद। सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इनमें भाजपा के संजीव शर्मा और सपा के सिंहराज जाटव शामिल रहे। इससे पहले सिर्फ सात ने ही नामांकन किया। कुल 19 लोगों ने पर्चा भरा है। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी। फिलहाल मुकाबला भाजपा, सपा और बसपा के बीच लग रहा है लेकिन राह किसी की भी आसान नहीं है।
भाजपा और सपा ने अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा बृहस्पतिवार को ही की थी। इसलिए, दोनों उम्मीदवारों ने पहले नामांकन पत्र खरीदा और फिर शुक्रवार को दाखिल कर दिया। कुल 30 ने पर्चा खरीदा लेकिन जमा 12 ने ही किया। नामांकन का आखिरी दिन होने की वजह से कलक्ट्रेट में सुबह से ही भारी भीड़ रही। उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। भाजपा प्रत्याशी ने सुबह नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर संजीव शर्मा ने हवन पूजन किया। इसके बाद नामांकन करने गए। उनके साथ सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बृजेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी समेत अन्य पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे।
वहीं, सपा उम्मीदवार सिंहराज जाटव के नामांकन में उनके साथ कांग्रेस के नेता भी रहे। कांग्रेस के 15 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था। कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था लेकिन ऐन वक्त पर तय हुआ कि कांग्रेस चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। कांग्रेस के नेताओं को हाईकमान ने सपा उम्मीदवार का साथ देने की जिम्मेदारी सौंपी है। नामांकन के समय कांग्रेसियों में जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर तक नामांकन फार्म की जांच होगी और 30 अक्तूबर को नाम वापसी का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
-- -
उम्मीदवारों के दावे और वादे
भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने नामांकन के बाद कहा कि किसी से टक्कर नहीं है। इस क्षेत्र में भाजपा ने जितने काम कराए हैं, किसी और के शासनकाल में नहीं हुए हैं। अब जो बिजली, पानी, सड़क के कार्य अधूरे रह गए हैं, उनको पूरा कराया जाएगा।
सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव ने नामांकन करने के बाद कहा कि शहर में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। चुनाव जीतने के बाद इन पर काम किया जाएगा। शहर के जो क्षेत्र विकास के मामले में उपेक्षित हैं, वहां प्राथमिकता पर काम कराए जाएंगे।
-- -
इन्होंने भी किया नामांकन
- सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी से पवन, हिंदुस्थान निर्माण दल से पूनम, एआईएमआईएम से रवि कुमार, राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी से गयादीन अहिरवाल, अखिल भारतीय आर्य सभा से सोम प्रताप गहलोत, पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी से वीरेंद्र कुमार ने पर्चा भरा। निर्दलियों में कुलभूषण त्यागी, विनय कुमार शर्मा, मिथुन जायसवाल, सत्यम शर्मा ने नामांकन किया। हिंदू रक्षा दल संगठन के नेता और हिस्ट्रीशीटर पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम ने भी नामांकन किया। उन्होंने बताया कि उनके पति नामांकन करना चाहते थे लेकिन उनको चुनाव लड़ने से रोक दिया गया इसलिए वह उनकी जगह चुनाव लड़ेंगी।
-- -- --
किसके पास कितनी संपत्ति
संजीव के पास स्कूटर
पत्नी के नाम पर है कार
भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने जो हलफनामा दिया है, उसमें बताया है कि उन्होंने बीकाॅम तक पढ़ाई कर रखी है। उनके पास 59.21 लाख की चल और 18.65 लाख की अचल संपत्ति है। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। उन पर कर्ज नहीं है। एक केस दर्ज है। उनके पास स्कूटी है जबकि पत्नी के नाम पर एक कार है। उनकी सालाना कमाई 5.24 लाख और पत्नी की 9.41 लाख रुपये है। उनके पास 42 हजार और पत्नी के पास 65 हजार की नकदी है।
-- -- --
सबसे अमीर हैं सपा के प्रत्याशी
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से स्नातक सिंहराज जाटव ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 17 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। इसमें एक छह करोड़ का अपार्टमेंट और एक तीन करोड़ का पेंट हाउस शामिल है। इसके अलावा इनके पास कृषि भूमि भी है। इनके पास एक राइफल और एक पिस्टल है साथ ही 35 लाख के जेवरात और एक फिएट कार है।
सपा प्रत्याशी पर एक और भाजपा प्रत्याशी पर दो मुकदमे
सपा प्रत्याशी सिंहराज पर एक मुकदमा दर्ज है तो वहीं संजीव शर्मा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। सिंहराज पर गाली गलौज का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने अपने एफिडेविट में बताया है कि मुकदमा वर्ष 2005 का है जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है। भाजपा के संजीव शर्मा के खिलाफ दो मुकदमे हैं दोनों में पुतला फूंकने का आरोप है। एफिडेविट में उन्होंने बताया है कि मामला सीजेएम कोर्ट में है।