{"_id":"6949a8674c7be5c0d90ff466","slug":"12-arrested-for-gambling-in-a-locked-house-rs-350-lakh-recovered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13593-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंद घर में जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 3.50 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंद घर में जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 3.50 लाख बरामद
विज्ञापन
लोनी। स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने सोमवार सुबह निठोरा रोड स्थित मुस्तफाबाद कॉलोनी स्थित बंद घर में छापा मारा। यहां से टीम ने जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ताश की गड्डी और करीब 3.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को बंद मकान में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। टीम ने जब छापा मारा तब शिकायत सही मिली। मौके पर 12 लोग जुआ खेलते हुए मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फैजान, रवि कुमार, शाह आलम, दानिश, वाजिद, शमीम, आसिफ, दानिश, प्रवेंद्र, आरिफ, शफीक और इमरान बताएं। इन्होंने बताया कि यह लोग आर्थिक लाभ कमाने के लिए बंद मकान में जुआ खेलते हैं। सभी आरोपी दिहाड़ी मजदूर या फिर अपना कारोबार करने वाले हैं।