फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11th class student commits suicide

Ghaziabad News: 11वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
11th class student commits suicide
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की सुदामापुरी कॉलोनी में 11वीं कक्षा की छात्रा ने छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने लकी नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्र के पिता की शिकायत पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सुदामापुरी कॉलोनी में किशोरी ने छत के पंखे से फंद लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि एक युवक आत्महत्या करने से पहले छात्रा से मिलने के लिए आया था। उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। वह घर पर पहुंचे तो आरोपी युवक छत के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक लकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। युवक का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि किशोरी की युवक से फोन पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed