फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रवा

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हैरान है आरडब्ल्यूए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
रवा
\n\nस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हैरान हैं आरडब्ल्यूए\n\n- मनोकामना सोसायटी और वसुंधरा सेक्टर-2 में अभी तक नहीं कराया गया सैनिटाइजेशन\n\n- यहां मिल चुके हैं कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और अनदेखी से टीएचए के लोग काफी हैरत में हैं। लगातार सूचना देने के बावजूद न तो सैंपलिंग की जा रही है और न ही सैनिटाइजेशन ही किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए खुद ही अपनी सुरक्षा कर रही है कि लेकिन पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में भय है।\n\nतीन दिन पूर्व मनोकामना सोसायटी में एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई थी, वर्ममान में वह प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। जबकि परिवार के लोग स्वंय से ही होम क्वारंटीन है। आरडब्ल्यूए कई बार मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने नहीं पहुंची है  और न ही सोसायटी को सैनिटाइज कराया है। यही हाल वसुंधरा सेक्टर-2 का है। यहां भी शनिवार को एक बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्टि होने से पूर्व बुजुर्ग पूरी सोसायटी में घूमते देखे गए थे। ऐसे में सभी ने सैनिटाइजेशन की मांग की थी लेकिन यहां भी मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। आरडब्लयूए खुद ही अपनी मशीन से सैनिटाइज कर रही है।\n\n\n
विज्ञापन
मास्क न पहनने वालों को टोक रही आरडब्ल्यूए n\nलगातार वसुंधरा में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके बाद आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में निगरानी सख्त कर दी है। मेन गेट पर आने-जाने वाले लोगों का डाटा तो लिखवाया ही जा रहा है। इसके साथ ही मास्क अति आवश्यक कर दिया गया है। मनोकामना सोसायटी में आरडब्ल्यूए की टीम मास्क न पहनने वालों को टोक रही है और बिना  मास्क के सोसायटी के अंदर-बाहर नहीं जाने दे रही। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाए गए हैं।\n\n----------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed