{"_id":"5b0407b54f1c1be0408b7339","slug":"11526990773-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवती को तमंचा दिखाकर घर में लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े युवती को तमंचा दिखाकर घर में लाखों की लूट
Updated Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े युवती को तमंचा दिखाकर घर में लाखों की लूट
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की भूपेंद्रपुरी कालोनी में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसे दो बदमाशों ने एक किशोरी को तमंचा दिखाकर करीब 17 लाख के जेवर और करीब 1 लाख 28 हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
टंकी रोड पर भूपेंद्रपुरी कालोनी में दौलतराम परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा बैंक में कार्यरत है। सोमवार को दौलतराम और उनका बेटा ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी ओमवीर दिल्ली स्थित बीमार मां को देखने गई हुई थीं। बेटी सुप्रिया किसी काम से बाहर गई हुई थी। थोड़ी देर बाद सुप्रिया लौटी तो घर का मेन गेट का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने अंदर जाकर देखा तो घर में दो बदमाश थे। वह कुछ समझ पाती कि एक बदमाश ने सुप्रिया के सिर पर तमंचा सटा दिया। दोनों बदमाशों ने शोर मचाने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बाद बदमाश घर से 17 लाख के जेवर और करीब एक लाख 28 हजा रुपये लूटकर चूना भट्टी की ओर बाइक से फरार हो गए। सुप्रिया ने फौरन घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर शाम परिजनाें ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
नहीं लगा डायल 100
पीड़ित सुप्रिया ने बताया कि घटना के बाद उसने सौ नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद उसने मोदीनगर कोतवाली में भी फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।