फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   योजनाओं और विकास कार्यों का अब मिलेगा ऑनलाइन स्टेटस

योजनाओं और विकास कार्यों का अब मिलेगा ऑनलाइन स्टेटस

Mon, 16 Apr 2018 05:36 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
योजनाओं और विकास कार्यों का अब मिलेगा ऑनलाइन स्टेटस
योजनाओं और विकास कार्यों का अब मिलेगा ऑनलाइन स्टेटस
विज्ञापन


गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विभिन्न आवासीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से लोग अपडेट रहेंगे। आवंटी घर बैठे ही ऑनलाइन अपने प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे। प्राधिकरण को अब हर 15 दिन या महीने भर के भीतर योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी। आवंटियों को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अधिकारियों और प्रोजेक्ट के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विकास कार्यों और प्रोजेक्ट की नियमित रूप से मॉनीटरिंग होने से अधिकारियों की भी जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही प्रोेजेक्ट में देरी होने के कारणों की भी विभागीय और शासन स्तर से समीक्षा हो सकेगी। प्रमुख सचिव आवास के निर्देशों के बाद प्राधिकरण में इस बाबत कार्यवाही भी शुरू हो गई है। जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों को अपने-अपने जोन में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जीडीए वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में जीडीए के मधुबन-बापूधाम योजना, चंद्र शिला अपार्टमेंट, इंद्रप्रस्थ योजना, कोयल एंक्लेव योजना में कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन सहित शहर भर में कई विकास कार्य चल रहे हैं। शासन के निर्देशों के तहत अब सभी प्रोजेक्टों की प्रगति रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


मोबाइल से ले सकेंगे अपडेट, एप होगा विकसित
जीडीए की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मोबाइल के जरिए भी प्राप्त की जा सकेगी। शासन ने वेबसाइट पर योजनाओं की जानकारी देने के अलावा एक मोबाइल एप भी विकसित करने को कहा है। इससे लोग कहीं से ही योजनाओं के बारे में जानकारी और उसकी प्रगति की रिपोर्ट ले सकें। एप विकसित करने के बाबत अभी प्राधिकरण में मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट पर अभियंताओं के नाम संबंधी बोर्ड लगेंगे
योजनाओें के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अधिकांश लोग साइट पर जाकर भी जानकारी प्राप्त करते हैं। अब प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं पर कार्यों का जिम्मा संभाल रहे अभियंताओं के नाम के साथ पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी संबंधी बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों के बारे में भी लोगों को जानकारी हासिल हो सकेगी।

बढ़ेगी जवाबदेही, कार्यों में आएगी तेजी
प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट होने से संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही बढ़ेगी। कार्यों में होने वाली देरी का भी अब अधिकारियों को जवाब देना होगा। साथ ही नियमित रूप से प्रोजेक्टों पर नजर होने से विभिन्न योजनाओं के साथ विकास कार्योँ में भी तेजी आएगी।


कोट्स:
प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में लोगों को जानकारी हासिल हो सके, इसके लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से कार्यों का स्टेटस देने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - एसएस वर्मा, अधीक्षण अभियंता, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed