{"_id":"5a4a922d4f1c1b4a018b5162","slug":"11514836525-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में 3.34 करोड़ की शराब गटक गए गाजियाबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में 3.34 करोड़ की शराब गटक गए गाजियाबादी
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न में 3.34 करोड़ की शराब गटक गए गाजियाबादी
गाजियाबाद। नए साल के जश्न में गाजियाबादी कुछ इस कदर झूमे की एक ही दिन में करीब सवा तीन करोड़ रुपये की बीयर और शराब गटक गए। सुबह से लेकर देर रात तक जश्न का दौर चला। किसी ने देशी शराब पी तो कोई बीयर पीकर बहका। अंग्रेजी पीकर टल्ली होने वालों की भी कमी नहीं रही। रोजाना बिकने वाली शराब के आंकड़े में 30 प्रतिशत का उछाल दर्ज हुआ।
जिला आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 34.56 लाख रुपये की 25607 बियर की बोतल बिकी। देशी शराब की बिक्री सबसे ज्यादा रह। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में 41821 लीटर देशी खराब बिकी। इस शराब की कीमत 1.15 करोड़ रुपये थी। अंग्रेजी शराब पीने वालों की संख्या खासी रही। एक करोड़ 85 लाख रुपये की 26427 बोतल अंग्रेजी शराब खरीदी गई। इस तरह से एक ही दिन में 3 करोड़ 34 लाख 56 हजार की शराब बिक्री हुई।
1.95 करोड़ की राजस्व कमाई
सरकार शराब पर भारी टैक्स वसूलती है। विदेशी शराब पर प्रति बोतल 318 रुपये, बियर 66 रुपये प्रति बोतल और देशी शराब पर 226 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से टैक्स लेती है। ऐसे में सरकार को एक ही दिन के अंदर एक करोड़ 95 लाख 45 हजार 394 रुपये का राजस्व मिला है, जिसमें से विदेशी शराब पर 84 लाख तीन हजार 786 रुपये, बियर पर 16 लाख 90 हजार 62 रुपये और देशी शराब पर 94 लाख 51 हजार 546 रुपये का राजस्व के तौर पर मिला है। मौजूदा समय में जिले के अंदर देशी शराब की 204, विदेशी की 116, बियर 109, मॉडल शॉप 43 और बार शॉप 28 संचालित है, जिनसे यह बिक्री हुई है।