{"_id":"5a4a60784f1c1b96368b7e29","slug":"11514823800-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर होगी एफआईआर
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर होगी एफआईआर
बुलंदशहर। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बिगड़ने पर जिम्मेदारों को सिर्फ डिबार करके नहीं छोड़ा जाएगा। बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछले बार परीक्षा ड्यूटी में शिक्षकों की मनमानी को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है। शीघ्र ही इस नई व्यवस्था से शिक्षक-शिक्षिकाओं को अवगत कराया जाएगा।
फरवरी से वर्ष 2018 माध्यमिक शिक्षा की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। इससे पहले परिषद परीक्षा केंद्रों पर नकल की किलेबंदी तोड़े जाने का काम कर रहा है। साथ ही परीक्षा ड्यूटी चार्ट में दर्ज होने वाले शिक्षकों को बदली व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक कर रहा है। इस वर्ष की परीक्षा में जरा सी भी लापरवाही शिक्षक या शिक्षिका के लिए आफत बनेगी। क्योंकि, मनमाने रवैये पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की तैयारी परिषद कर रहा है। शिक्षाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में डिबार का नियम लागू था। इसमें कार्रवाई जांच के बाद ही सुनिश्चित हो पाती थी। इस बार व्यवस्थाओं के कई बिंदुओं में बदलाव हुए हैं। पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही सामने आई थी। नकल के भी कई मामले उजागर हुए थे। मगर, इस बार ऐसा नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। सचल दस्ता व कक्ष निरीक्षकों के साथ केंद्र व्यवस्थापक पर भी नजर रहेगी। इतना ही नहीं किसी तरह की गड़बड़ी और नकल का केस सामने आने पर संबंधित परीक्षा केंद्र को डिबार ही घोषित कर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। जल्द ही इस नई व्यवस्था से जिले के 99 परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करवा दिया जाएगा।