{"_id":"5a47ed4a4f1c1b193e8bbad2","slug":"11514663242-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर ऑडी खड़ी कर डांस कर रहे युवकों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर ऑडी खड़ी कर डांस कर रहे युवकों का चालान किया
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर ऑडी खड़ी कर डांस कर रहे युवकों का चालान
साहिबाबाद। साहिबाबाद के पाइप मार्केट के पास शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत दो रईसजादों को ऑडी बीच सड़क पर खड़ी कर डांस करना भारी पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का 151 में चालान कर दिया है। पुलिस ने कार भी सीज कर दी है।
एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि लाल रंग की ऑडी कार सवार दो युवक शराब के नशे में पाइप मार्केट के पास जीटी रोड पर कार खड़ी कर गाने पर डांस कर रहे हैं। राहगीरों के विरोध करने पर वह उनसे अभद्रता कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोचा लिया। कार के कागज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संजय कश्यप निवासी पंचशील पार्क शालीमार गार्डन, अंकुर त्यागी निवाड़ी हैं। कार संजय कश्यप की है। वह बिल्डर का बेटा है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दिल्ली में एक पार्टी से आ रहे थे। दोनों का 151 में चालान कर दिया गया।