{"_id":"5c3ccf28bdec22738b6ad475","slug":"111547489064-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 लाख पौधों से हरा-भरा होगा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 लाख पौधों से हरा-भरा होगा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 लाख पौधों से हरा-भरा होगा जिला
बुलंदशहर। जिले में पौधरोपण के लिए तैयार हो रहे पौधों पर अफसरों की नजर है। यह पौधे वन विभाग की जिले में 14 नर्सरी में तैयार किए जा रहे हैं। इस बार तैयार हो रहे 37 लाख से अधिक पौधों में से 32 लाख पौधे जिले में लगाए जाने का लक्ष्य है। यह पौधे जिले की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी दुरुस्त रखेंगे।
वन विभाग के अफसरों के अनुसार वर्ष 2019 में होने वाले पौधरोपण के लिए शासन की ओर से वन विभाग को 32 लाख 85 हजार 936 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग ने इसके सापेक्ष 37 लाख 87 हजार 700 पौधे तैयार करने का निर्णय लिया है। विगत वर्ष तक विभाग के पास नौ नर्सरी में पौधे तैयार किए जाते रहे। इस बार पौधरोपण का लक्ष्य अधिक मिलने के कारण विभाग ने पांच और नई नर्सरी बनाकर उनमें पौधे तैयार करने का निर्णय लिया। विभाग की ओर से प्राइवेट नर्सरी में भी पौधे तैयार किए जा रहे हैं। डीएफओ एनके उपाध्याय और एडीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि जिले में पौधरोपण के लिए तैयार किए जा रहे पौधों पर विभागीय अफसरों की नजर है। ताकि जिले में शासन के लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित कर हरा-भरा बनाया जा सके। उन्होंने दावा किया कि जो भी पौधे तैयार किए जाएंगे। उन सभी को जिले भर में पौधरोपण के लक्ष्य के अनुरूप रोपित किया जाएगा। जिले में पौधे रोपित करने के लिए सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों को लक्ष्य आवंटित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए पौधे आमजन को भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।