फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस की अभद्रता से आहत छात्रा ने खाया ‘जहर’

पुलिस की अभद्रता से आहत छात्रा ने खाया ‘जहर’

Sat, 07 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की अभद्रता से आहत छात्रा ने खाया ‘जहर’
पुलिस की अभद्रता से आहत छात्रा ने खाया ‘जहर’
विज्ञापन

मुरादनगर। भिक्कनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात पुलिस की गालीगलौज व अभद्रता से आहत से होकर कक्षा नौ की छात्रा ने जहरी पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां से मारपीट की शिकायत पर पुलिस छात्रा के पिता को पकड़ने घर पहुंची थी। पुलिस ने छात्रा के पिता का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।

भिक्कनपुर गांव निवावी एक व्यक्ति की बेटी प्राईवेट स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार रात किसी बात पर उसके माता-पिता में विवाद हो गया था। इसके बाद मां ने अपने भाई को फोन कर बुला लिया। छात्रा के मामा ने सूचना देकर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया। कुछ देर बाद दंपती में फिर झगड़ा हो गया। छात्रा ने बताया कि दोबारा पुलिस उनके घर पहुंची और पिता को गाड़ी में बैठाने लगी। छात्रा ने पुलिस वालों से पिता को छोड़ने की गुहार लगाई। आरोप है कि इसी बीच पुलिसकर्मियों ने उससे गालीगलौज और अभद्रता की। पुलिस की अभद्रता से आहत होकर वह कमरे में चली गई। कुछ देर तक छात्रा के बाहर नहीं निकलने पर परिजन कमरे में गए तो देखा तो वह बेहोश पड़ी है। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा का कहना है कि पुलिस का काम लोगों की मदद करने का है, लेकिन पुलिस ने उससे अभद्रता की है। जब छात्रा ने पुलिसकर्मियों से कहा कि यह हमारा आपसी झगड़ा है, हम सुलझा लेंगे। इस पर उन्होंने धक्कामुक्की व गालीगलौज की। एसओ लक्षेंद्र सिंह का कहना है कि दंपती के बीच का विवाद था। पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार किया गया है। उधर, एसपी देहात अरविंद मौर्य का कहना है कि छात्रा के जहर खाने की जानकारी नहीं है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed