{"_id":"5a4789024f1c1b4e718bc059","slug":"111514637570-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बेटलिफ्टिंग चैंपियनिशप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बेटलिफ्टिंग चैंपियनिशप शुरू
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू
मोदीनगर। राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को आरएन रिसोर्ट मोदीनगर में शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप में कई जनपदों से 150 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे। पहले दिन भारोत्तोलकों का हौसला बढ़ाने वर्ल्ड चैंपियन एस मीराबाई चानू भी पहुंचीं।
चैंपियनशिप के उद्घाटन के बाद पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के कई मैच हुए। चैंपियनशिप में 44 किलो सब-जूनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर की शिवानी प्रथम, चंदौली की नेहा यादव द्वितीय और बदायूं की संतोष कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 48 किलोवर्ग सब जूनियर में गाजियाबाद की ममता को प्रथम, सहारनपुर की शालू को द्वितीय और फरुर्खाबाद की नैना शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 48 किलो जूनियर बालिका वर्ग में गाजियाबाद की ममता ने बाजी मारी और पहले स्थान पर आईं। अलीगढ़ की चंद्रमुखी दूसरे और फरुर्खाबाद की नैना श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। 48 सीनियर बालिका वर्ग में वाराणसी की पूजा गुप्ता प्रथम, गाजियाबाद की निकिता द्वितीय और फरुर्खाबाद की शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर, 50 किलो जूनियर बालक वर्ग में गाजियाबाद के विकास ने प्रथम स्थान, बदायूं के प्रशांत कुमार ने द्वितीय और सहारनपुर के सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा विधायक डा. मंजू शिवाच, भाजपा सांसद डा. सतपाल सिंह की पत्नी अलका सिंह, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सचिव सहदेव यादव, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, विजय शर्मा, दिनेश सिंघल, अमित चौधरी, शिवम गोयल आदि मौजूद रहे।