फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11-year-old girl hanged, killed

11 साल की बच्ची ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 13 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
 11-year-old girl hanged, killed
file photo - फोटो : अमर उजाला

 पांडव नगर में सोमवार रात 11 साल की एक बच्ची ने खिड़की से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एंटीमार्टम हैंगिंग आया है।  

विज्ञापन


सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड छोटे लाल पांडव नगर गली नंबर दो में बेटी गुंजन (11) और बेटे के साथ रहते हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। सोमवार रात को गुंजन अपने कमरे में सोई थी जबकि छोटे लाल और उनका बेटा छत पर सोए हुए थे। इस बीच ही गुंजन ने दुपट्टे से खिड़की पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सुबह छह बजे छोटे लाल जब छत से नीचे आए तो गुंजन का शव खिड़की के पास चुन्नी से लटक रहा था। परिजनों ने शव को नीचे उतरा और पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल की जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण एंटीमार्टम हैंगिंग आया है। इससे मामला सुसाइड का लग रहा है। गुंजन का परिवार बेहद गरीब है, ऐसे में हो सकता है कि कोई डिमांड पूरी न होने पर बच्ची ने सुसाइड किया हो।

बच्ची की मां तभी गुजर गई थी, जब वह दो साल की थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सुसाइड पर उठ रहे कई सवाल
एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि खिड़की ऊंचाई केवल 5-6 फीट है और गुंजन की लंबाई भी चार फीट के करीब है। ऐसे में गुंजन फंदा लगाकर लटकी कैसे यह बड़ा सवाल है। परिजनों ने पहले पुलिस को मामले की सूचना क्यों नहीं दी।


अस्पताल पहुंचकर क्यों बताया। यह सवाल भी पुलिस को परेशान कर रहा है। सभी एंगलों से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक
मनोचिकित्सक डा. हिमांशु पांडेय ने बताया कि अक्सर बच्चे किसी मांग को पूरी नहीं होने पर दुखी हो जाते हैं। साथ ही अपनी परेशानी किसी से शेयर नहीं करते और सुसाइड जैसे कदम उठा लेते हैं। ऐसे में बच्चों की मांग को पूरा नहीं करने पर उन्हें प्यार से मांग पूरी नहीं करने का कारण भी समझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed