फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10.86 lakhs grabbed on the pretext of feeding under-19 cricket

Ghaziabad News: अंडर-19 क्रिकेट खिलाने का झांसा देकर हड़पे 10.86 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
10.86 lakhs grabbed on the pretext of feeding under-19 cricket
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र की एक महिला के बेटे को अरुणाचल प्रदेश की ओर से अंडर-19 क्रिकेट में खिलवाने के लिए परिचित ने 10.86 लाख रुपये हड़प लिए। परिचित ने खुद को बीसीसीआई का सदस्य व रेलवे बोर्ड का कोच होने की जानकारी देते हुए क्रिकेट खिलवाने का झांसा दिया। बीसीसीआई फीस के नाम पर महिला से रुपये ऐंठे। मैदान में पहुंचने पर सूची फर्जी निकली और इससे धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन

परिचित से पैसे लौटाने की मांग करने पर मारपीट भी की। महिला ने परिचित के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शक्तिखंड एक निवासी किरण चौहान ने बताया कि वह बेटा और बेटी के साथ रहती हैं। बेटी एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और 19 वर्षीय बेटा आयुष क्रिकेट में रुचि रखता है। वर्ष 2019 में पति का देहांत हो गया था। पति की मौत से पहले भी घर पर परिचित सचिन तोमर निवासी मुरादाबाद का आना जाना था। सचिन उनके पति का दोस्त था। 22 जनवरी 2022 में सचिन तोमर का फोन आया। सचिन ने बेटे को अरुणाचल अंडर-19 क्रिकेट टीम में खिलवाने का ऑफर दिया। बीसीसीआई की फीस के नाम पर 10.86 रुपये ले लिए। बेटे के नहीं खेलने पर धनराशि रिफंड होना का दावा किया। मार्च 2022 में सचिन ने बेटे का नाम शामिल होने वाली सूची दिखाई थी। 27 अगस्त को सचिन ने बेटे को अरुणाचल प्रदेश में बीसीसीआई का मैच खिलवाने के लिए बुलाया था। जब बेटा और बेटी अरुणाचल पहुंचे तो सचिन वहां पर नहीं मिला। पांच दिन इंतजार करने के बाद दोनों बच्चे वापस लौट आए। उसके बाद सचिन ने बहाना बनाकर बेटे को सितंबर में बुलाया। उस दिन भी सचिन वहां नहीं पहुंचा था। दिसंबर 2022 में पूरी जानकारी करने पर पता चला कि सूची फर्जी थी। तब से सचिन से पैसे मांग रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 दिसंबर 2022 को सचिन घर आया। गाड़ी से उतर कर परिवार के साथ मारपीट की और पैसे मांगने पर धमकी देते हुए चला गया। महिला ने सचिन तोमर और अनूप अहलावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed