फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सावधान: अब गाजियाबाद में बिना सीट बेल्ड हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

सावधान: अब गाजियाबाद में बिना सीट बेल्ट, हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सावधान: अब गाजियाबाद में बिना सीट बेल्ड हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल
सीट बेल्ट

अगर आप बाइक या कार चलाते हैं तो आपको हेलमेट लगाना और सीट बेल्ट बांधना अनिवार्य है। चालान कटने की कार्रवाई के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर आपको पेट्रोल भी नहीं मिलेगा। इसके लिए पुलिस, परिवहन विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी सहयोग करेंगे। जिससे जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सके।

विज्ञापन

गाजियाबाद में यातायात की व्यवस्था को सुधारने के लिए नोएडा में मीटिंग के बाद एसपी ट्रैफिक एस एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण है कि लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकतर लोग बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के यात्रा करते हैं। छोटा सा हादसा होने में ही लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस बिना सीट बेल्ट हेलमेट वाले लोगों केचालान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पेट्रोप पंपों पर भी ऐसे लोगों को अब पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। उन्हीं लोगों को पंपों पर पेट्रोल मिलेगा, जो सीट बेल्ट और हेलमेट लगाकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

सभी विभाग के अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। उसके बाद सुनिश्चित किया जाएगा कि कब से प्रतिबंध लगाना है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर इस पर काम करना है।

जिम पार्कों में किया जाएगा जागरूक

शहर के अंदर अधिकतर स्कूल अब बंद हो जाएंगे। इस कारण ट्रैफिक पुलिस के जवान बड़े पार्क एवं जिमों के अंदर जाएंगे। वहां जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कि वह बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी न चलाएं। आरडब्लूए, सामाजिक संस्था के लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। जिससे यातायात व्यवस्था को पटरी पर लगाया जा सके।


सबसे पहले जागरूक होंगे सरकारी कर्मचारी
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सबसे पहले प्रत्येक विभाग के अंदर ट्रैफिक पुलिस जाएगी और वहां के कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। कर्मचारी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के न चलें। इसके अलावा पुलिसकर्मियों पर भी ट्रैफिक पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिसकर्मियों का चालान कटने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed