{"_id":"5c72e04fbdec22738244827c","slug":"101551032399-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लाख बच्चों को आज खिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लाख बच्चों को आज खिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 लाख बच्चों को आज खिलाई जाएगी दवा
बुलंदशहर। बच्चों के पेट के कीड़े के संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। जिलेभर के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 साल तक के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाकर कृमि मुक्त किया जाएगा। जिले में इस बार 11 लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छूटे बच्चों को एक मार्च मॉप-अप दिवस पर खिलाई जाएगी।
जनपद के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 फरवरी को एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट में कीड़े खत्म करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि पेट के कीड़ों के नियंत्रण की दवा एल्बेंडाजोल को खाने से किसी भी तरह प्रतिकूल प्रभाव की संभावना नहीं है। जिन बच्चों के पेट में ज्यादा कीड़े होते हैं, उन्हें आमतौर पर जी मिचलाना, पेट में हल्का दर्द, उल्टी-दस्त और थकान आदि होती है। 25 फरवरी को अनुपस्थित या बीमारी के कारण जिन बच्चों को दवा नहीं खिलाई जा सकेगी, उन्हें एक मार्च को मॉप-अप दिवस पर बधाई खिलाकर कृमि मुक्त किया जाएगा।