फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   100% result of high school in district jail

Ghaziabad News: जिला कारागार में हाईस्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
100% result of high school in district jail
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिला कारागार में हाईस्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। जेल से आठ बंदियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। इनमें से चार बंदी प्रथम और चार बंदी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की 14 बंदियों ने परीक्षा दी। इनमें से एक बंदी प्रथम, सात बंदी द्वितीय और चार बंदी तृतीय श्रेणी से पास हुए जबकि दो बंदी फेल हो गए। जिला कारागार में हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले बंदी प्रदीप कुमार ने 64.16 अंक हासिल किए। प्रदीप ने 600 में से 385 अंक प्राप्त किए हैं। प्रदीप लोनी के रहने वाले हैं जो जून 2020 से दहेज हत्या के मामले में बंद है और विचाराधीन है। वहीं, इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले बंदी अरविंद ने 500 में से 308 अंक पाकर 61.60 प्रतिशत हासिल की। अरविंद हापुड़ के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जेल में कई बंदी पोस्ट ग्रेजुएट व अन्य पढ़ाई कर चुके हैं। इनकी मदद से परीक्षा देने वाले बंदियों को पढ़वाया गया था। पढ़ाई के लिए जरूरत की सभी किताबें व अन्य पाठ्य सामग्री बंदियों को उपलब्ध कराई गई। सभी ने अच्छा प्रदर्शन कर परीक्षा पास की। सभी को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed